{“_id”:”6784119479bafd302c026755″,”slug”:”praveena-received-vivekananda-youth-award-orai-news-c-224-1-ori1005-124526-2025-01-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: प्रवीणा को मिला विवेकानंद यूथ अवार्ड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Praveena received Vivekananda Youth Award

प्रवीना यादव को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : स्रोतः स्वयं

उरई। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग की ओर से विवेकानंद यूथ अवार्ड से जालौन की प्रवीणा को लखनऊ में सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक लाख रुपये की चेक और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रवीणा जिले की महिला मंगल दल की सदस्य है। उन्होंने कई ऐसे काम किए है, इसके लिए उन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वर्ष 2023-34 के लिए दिया गया है, उन्हें प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

Trending Videos

जालौन जिले के कदौरा ब्लॉक के सुरहती गांव निवासी प्रवीणा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और खेलकूद में कई काम किए हैं। उन्होंने करीब 360 जगह पौधरोपण किया है। स्वास्थ्य पर टीकाकरण एवं परिवार नियोजन में सबसे ज्यादा पुरुष नसबंदी कराने पर उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा शिक्षा से वंचित 30 बालिकाओं का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं प्राइमरी स्कूलों में दाखिला कराया।

इसके साथ परमार्थ समाजसेवी संस्था के साथ मिलकर जल संरक्षण पर भी काम किया। दो लोगों के लिए रक्तदान किया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जगह-जगह सिलाई मशीन, घरेलू उत्पाद एवं कैंटीन के लिए प्रेरित कर स्वावलंबी बनाया। एचआईवी से ग्रसित लोगों की भी मदद की। गांव को ओडीएफ घोषित कराया।

इसके अलावा गांव-गांव संपर्क करके युवाओं को युवा मंगल दल एवं महिलाओं को महिला मंगल दल से जोड़ा। ब्लॉक एवं जिले में बच्चों के साथ खेल प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने बताया कि उन्हें पहला, रामपुरा की स्वाति को दूसरा और लखनऊ की अंशिका यादव को तीसरा स्थान मिला। जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं पीआरडी राजीव उपाध्याय ने बताया कि यह जिले के लिए सौभाग्य की बात है। इस उपलब्धि के लिए प्रवीणा को जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें