अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह

Updated Sun, 04 Jan 2026 08:05 PM IST

Prayagraj News : पुलिस ने शहर के कीडगंज इलाके में नगर निगम स्कूल के पास एक मकान में छापा मारकर चार युवतियों को को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि यहां पर काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सटीक सूचना के आधार पर आज छापामारी की गई। पुलिस संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


Prostitution racket busted in Kidganj, four girls arrested from a house

देह व्यापार। सांकेतिक चित्र
– फोटो : सोशल मीडिया।



विस्तार


Trending Videos

कीडगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने रविवार को भंड़ाफोड़ किया है। छापेमारी में चार युवतियां पकड़ी गई हैं। वहीं, दरियाबाद निवासी आरोपी सरगना सर्वेश द्विवेदी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में आरोपी सर्वेश ने वरिष्ठ अधिकारी का मकान किराये पर लेकर देह व्यापार का धंधा करवाता था।



नई बस्ती स्थित दो मंजिला मकान में पिछले कई महीनों से युवक और युवतियों का आना-जाना था। आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने पर एसीपी राजीव यादव, कीडगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने दोपहर करीब दो बजे मकान में छापा मारा। करीब आधे घंटे तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया।



पुलिस जब अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरों में चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। सभी को पकड़कर कीडगंज थाने लाया गया। जांच में पता चला कि पकड़ी गई दो युवती प्रयागराज की रहने वाली हैं। जबकि एक पश्चिम बंगाल और दूसरी वाराणसी जिले की है। कीडगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *