अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह

Updated Sun, 22 Feb 2026 07:33 PM IST

फतेहपुर जिले के खागा में तीन साल पहले हुई हत्या के मामले में निरूद्व कैदी एजाज अहमद (64) पुत्र पीर मोहम्मद की एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे दो दिन पहले लकवा की शिकायत होने पर एसआरएन में भर्ती कराया गया था।


Prisoner imprisoned in Central Jail Naini dies during treatment, sentenced three years ago in murder case

Prayagraj
– फोटो : Social media



विस्तार

फतेहपुर जिले के खागा में तीन साल पहले हुई हत्या के मामले में निरूद्व कैदी एजाज अहमद (64) पुत्र पीर मोहम्मद की एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे दो दिन पहले लकवा की शिकायत होने पर एसआरएन में भर्ती कराया गया था। नैनी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है।

Trending Videos

फतेहपुर जिले के खागा थानान्तर्गत पौली निवासी एजाज अहमद एजाज अहमद (64) पुत्र पीर मोहम्मद तीन साल पहले पड़ोस में हुई एक युवक की हत्या के मामले में फतेहपुर जिला कारागार में निरूद्व था। करीब एक साल पहले उसे फतेहपुर जिला जेल से स्थानांतरित कर सेंट्रल जेल नैनी में शिफ्ट किया गया था। मृतक कैदी एजाज अहमद के बेटे शहनवाज एहमद ने बताया कि दो दिन पहले उसके पिता को लकवा की शिकायत होने पर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की भोर में उनकी मौत हो गई। कैदी की मौत होने पर नैनी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *