भाजपा के पार्टी कार्यालय से शनिवार को महानगर, यमुनापार और गंगापार संगठन के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने आनंद, विक्रमजीत और कुंजबिहारी को फिर से जिम्मेदारी दी है। इसमें महानगर में 25, यमुनापार में 24 व गंगापार में 34 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने जातीय समीकरण को भी तवज्जो दी है। साथ ही महिलाओं को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
प्रयागराज महानगर में कुछ पदाधिकारी अपना स्थान बचाने में कामयाब भी रहे। वहीं, नई सूची में आठ उपाध्याक्ष बनाए गए हैं। इसमें आनंद श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल केसरवानी, अनुज कुशवाहा, आनंद सोनकर, वंदना शर्मा के नाम शामिल हैं। इसी तरह महामंत्री पद का दायित्व रमेश पासी, डाॅ. शैलेश कुमार पांडेय, विक्रम जीत सिंह भदौरिया को सौंपा गया है।
जिला मंत्री के रूप में सचिन जायसवाल, विजय बहादुर श्रीवास्तव, अजय सिंह, आभा भारती गोस्वामी, कंचन लता कुशवाहा, रोनिज विश्वास, दीप द्विवेदी एवं अरुण पटेल चुने गए। राम लोचन साहू को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार केसरवानी को सह कोषाध्यक्ष, पवन श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी, विवेक मिश्रा को सह मीडिया प्रभारी, अजय राय को कार्यालय मंत्री एवं रविंद्र गांधी को सह मंत्री बनाया गया है।
