संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 Nov 2024 06:55 PM IST
{“_id”:”6724d6b0687308abb80a4629″,”slug”:”pregnant-woman-dies-after-falling-while-going-to-wash-clothes-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126479-2024-11-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: कपड़े धोने जा रही गर्भवती की गिरने से हुई मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 Nov 2024 06:55 PM IST

कपड़े धोने जा रही गर्भवती की गिरने से हुई मौत
करहल। मोहल्ला काजीटोला में वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने जा रही गर्भवती महिला का पैर फिसल गया और वह पेट के बल गिर गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
दिवाली के त्योहार पर मोहल्ला काजीटोला निवासी गर्भवती ममता देवी (25) ने घरवालों के साथ पूजन किया था। अगले दिन सुबह जब ममता वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए जा रही थीं। तभी किसी तरह पैर फिसल गया और वह पेट के बल गिर गईं। चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए और अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। संवाद