preparations for big gambling in Agra before Diwali casino club was brought from Delhi police raided

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के ताजगंज स्थित कनक प्रीत मैरिज होम में रईसों ने कैसीनो क्लब खुलवा दिया। दिल्ली से जुआ खेलने के लिए कैसीनो टेबल मंगवाईं। क्लब के 13 कर्मचारी इसकी तैयारी करने से पहले लॉन में टेबल सजाकर हाथ आजमाने लगे। पता चलने पर पुलिस ने छापा मारकर 13 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। 11 टेबल भी बरामद की हैं। एक आयोजक को मुकदमे में वांछित किया गया है।

पुलिस को ये मिली थी सूचना

एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मैरिज होम में एक प्राइवेट क्लब की पार्टी है। पार्टी में महिलाएं और बच्चे भी आए हैं। पार्टी में जुआ भी खेला जाएगा। दिल्ली की एक एजेंसी को कैसीनो टेबल लगाने का ठेका दिया गया है। जुआ खेलने के लिए महफिल सजाई जा रही है।

ये भी पढ़ें –  UP: बाथरूम में नहा रही थी महिला, मकान मालिक के बेटे ने बनाया वीडियो, फिर की ऐसी करतूत…जीते जी मर गई वो

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *