
रिपोर्ट विजय द्विवेदी ( जगम्मनपुर ब्यूरो चीफ) ✍️
🧶(उरईजालौन)माधौगढ़: जनपद जालौन में बुंदेलखंड के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र पंचनद पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां की जा रही हैं उक्त सम्बन्ध नोडल अधिकारी/ उप जिलाधिकारी माधौगढ़ मनोज कुमार सिंह ने योग शिविर के लिए निर्धारित स्थल पंचनद का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थों को तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है इस वैश्विक उत्सव की 11वीं वर्षगांठ है।
थीम के तहत इस वर्ष का आयोजन समग्र कल्याण और पर्यावरण सद्भाव को बढावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। माधौगढ़ तहसील अंतर्गत विकासखंड रामपुरा के पंचनद तट पर गुरुवार 19 जून को प्रातः 6 बजे विश्व योग दिवस बृहद रूप से मनाया जाएगा।
उपजिलाधिकारी माधौगढ़ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21जून को मनाया जाता है यह दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। ग्राम पंचायत भिटौरा के प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह सेंगर (रिटायर्ड सूबेदार) ने बताया कि 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।
डाक्टर रश्मि वशिष्ठ ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा योग दिवस के पहले भी औपचारिक व अनौपचारिक योग शिक्षकों और उत्साही लोगों के समूह ने 21जून के अलावा भी अन्य तारीखों पर भी विश्व योग दिवस विभिन्न कारणों के समर्थन से मनाया था। दिसम्बर 2011में अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी ध्यान और योग गुरू श्री श्री रविशंकर और अन्य योग गुरूओं ने पुर्तगाली योग परिसंघ के प्रतिनिधि मण्डल का समर्थन किया और 21जून का दिन दुनिया के लिए एक योग दिवस के रूप में घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को सुझाव दिया था। 27 सितम्बर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में विश्व समुदाय से एक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को योग दिवस को अपनाने की अपील की थी।
थाना प्रभारी रामपुरा इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने कहा कि करें योग-रहें निरोग एक लोकप्रिय भारतीय लोकोक्ति है जो योग के महत्व को दर्शाता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि यह एक समग्र जीवन शैली है जो शरीर मन और आत्मा को स्वस्थ बनाती है।योग को नियमित रूप से करने से हम शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्राप्त कर सकते हैं।