
मार्टिन बर्न कंपनी का आगरा किला के सामने लगाया गया बिजलीघर,
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सौ साल बाद वक्त का पहिया फिर से घूमा है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के पीपीपी मॉडल पर निजीकरण का प्रस्ताव है। ठीक 100 साल पहले आगरा में बिजली की वितरण व्यवस्था निजी हाथों में ही थी और आगरा किला के पास बिजलीघर भी निजी कंपनी मार्टिन बर्न ने बनाया था। तब बिजली उत्पादन से लेकर वितरण तक सब निजी कंपनी के पास था। अब फिर से वही मॉडल अपनाने की तैयारी है।
आगरा में वर्ष 1923 में आगरा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी ने सबसे पहले बिजली का कनेक्शन दिया। दयालबाग में पोइयाघाट के मंदिर के पास खंभा लगाया गया था, जहां से दयालबाग को सबसे पहले रोशनी दी गई। घरेलू बिजली का पहला कनेक्शन आगरा के पांच बार सांसद रहे सेठ अचल सिंह के नाम पर था। वहीं, एमजी रोड पर बिजली की रोशनी से जगमगाने वाला पहला सार्वजनिक स्थल आगरा काॅलेज का हाॅस्टल बना था।
