नवसंवत्सर के दिन श्रीकृष्ण की नगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हुआ। मथुरा में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह कार से शाम को वृंदावन के रेडिसन होटल पहुंचीं। यहां दस मिनट विश्राम के बाद वह परिवार व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ प्रेम मंदिर पहुंचीं। यहां लेजर शो देखकर राष्ट्रपति बोलीं, यह तो बहुत ही सुंदर है। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

 




Trending Videos

President Murmu Mathura Visit President offered prayers at ISKCON Temple and Prem Mandir in Vrindavan

राष्ट्रपति का मथुरा दाैरा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


राष्ट्रपति का मंदिर परिसर में आगमन भोग घर प्रवेश द्वार से हुआ। यहां मंदिर प्रबंधन की ओर से अजय बाबा, दीपक भरेजा, सी गुरुराज राव एवं डॉ. सुपर्णा राव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति एवं राज्यपाल ने मंदिर परिसर में आयोजित लेजर शो का अवलोकन किया और इसकी भव्यता की सराहना की। इसके बाद राष्ट्रपति गर्भगृह पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रीराधाकृष्ण के दिव्य युगल विग्रह के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

 


President Murmu Mathura Visit President offered prayers at ISKCON Temple and Prem Mandir in Vrindavan

प्रेम मंदिर में दर्शन करतीं राष्ट्रपति।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इस दौरान सभा मंडप में संकीर्तन मंडल के 51 आश्रमवासियों द्वारा मधुर भजनों और संकीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। राष्ट्रपति और राज्यपाल ने प्रसाद ग्रहण किया और गर्भगृह के बाहर श्रद्धा के साथ परिक्रमा लगाई। राष्ट्रपति और राज्यपाल इसके उपरांत मंदिर के प्रथम तल पर पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रीमहाराजजी के विग्रह एवं श्रीसीताराम युगल विग्रह के दर्शन किए। यहां भी उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा गर्भगृह की परिक्रमा लगाई। मंदिर प्रबंधन द्वारा राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को श्रीराधाकृष्ण की छवि, श्रीमहाराज जी का आध्यात्मिक साहित्य भेंट किया।

 


President Murmu Mathura Visit President offered prayers at ISKCON Temple and Prem Mandir in Vrindavan

राष्ट्रपति का मथुरा दाैरा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मथुरा में तीन दिवसीय प्रवास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार शाम को तीन दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने वृंदावन स्थित इस्कॉन एवं प्रेम मंदिर में दर्शन किए। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर शाम पांच बजे सैन्य क्षेत्र स्थित हैलीपेड पर उतरा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, लेफ्टिनेंट जनरल वी हरिहरन, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला वृंदावन के लिए रवाना हो गया।

 


President Murmu Mathura Visit President offered prayers at ISKCON Temple and Prem Mandir in Vrindavan

इस्काॅन मंदिर में दर्शन करतीं राष्ट्रपति।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इस्काॅन मंदिर में किए दर्शन

यहां होटल में कुछ देर विश्राम के बाद मुर्मू इस्कॉन मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन किए। देर शाम राष्ट्रपति प्रेम मंदिर पहुंची और आराध्य की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी चौकसी बरती गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान इस तरफ जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया। इससे राहगीरों को कुछ देर परेशानी उठानी पड़ी।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *