{“_id”:”688eeddf1d33c15cc6018d89″,”slug”:”prithvinath-mahadev-temple-mela-will-be-inaugurated-2025-08-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: पृथ्वीनाथ मेला…मंदिर में महाकाल के रूप में दर्शन देंगे महादेव, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा हुजूम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सावन के चाैथे सोमवार को प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेला का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर लगेगा मेला। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में सावन महीने के चौथे सोमवार को शाहगंज स्थित प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेला लगेगा। तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। उद्घाटन रविवार को दिन में तीन बजे होगा। सोमवार को सुबह चार बजे मंगला आरती के साथ मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। छह पहर की आरती होगी। शाम को बाबा का महाकाल के रूप में मनमोहक शृंगार के साथ फूल बंगला सजेगा। छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। रात में भजन संध्या होगी। भीड़ को नियत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में बेरिकेडिंग के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Trending Videos
महंत अजय राजौरिया ने बताया कि पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर प्राचीन है। यहां स्थापित शिवलिंग भी विशेष है। इसमें एक ही पत्थर पर शिवलिंग और शिव परिवार विराजमान है। रविवार को दिन में तीन बजे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और एमएलसी विजय शिवहरे मेले का उद्घाटन करेंगे। सोमवार सुबह तीन बजे भगवान का अभिषेक किया जाएगा।