Private hospital inaugurated, government hospital lacks staff, medicines, and waiting for tests

शब्बीर अब्बास



आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिकंदरा हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीब जनता का वास्ता सबसे अधिक सरकारी अस्पतालों से पड़ता है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर बनाने की जरूरत है, निजी अस्पतालों को बढ़ावा देने की नहीं। उन्होंने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज, लेडी लायल अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पताल बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई विभागों में डॉक्टरों की कमी है, मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। कई जगह आधुनिक मशीनें होने के बावजूद वे या तो बंद पड़ी हैं या उनके संचालन के लिए पर्याप्त तकनीकी स्टाफ नहीं है। मरीज मजबूरी में महंगे निजी अस्पतालों का रुख करने को विवश हो जाते हैं।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें