Priya-Pritam took a swim in Vrishabhan Kund

जल विहार करते प्रिया प्रियतम
– फोटो : जल विहार करते प्रिया प्रियतम

विस्तार


बरसाना में रक्षाबंधन पर वृषभानु कुंड में श्यामा श्याम की परंपरागत नौका विहार लीला का आयोजन किया गया। जल विहार को देखने के लिए बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु पहुंचे।

Trending Videos

सोमवर शाम कस्बे के श्यामा श्याम मंदिर से ठाकुरजी की शोभायात्रा बेंडबाजो के साथ वृषभानु कुंड पर ले जाई गई। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा पर स्वागत किया गया। वृषभानु कुंड पहुंचने पर ठाकुरजी को नौका में विराजमान कर नौका विहार कराया गया। मान मंदिर सेवा संस्थान के वेदपाठी छात्रों ने भी शोभायात्रा में सहभागिता की।

 रामरज दास बाबा, विनोद बाबा, पंडित बाबा, चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, बॉबी खंडेलवाल, कृष्ण दयाल गौड़, महंत संजय बाबा, रनवीर ठाकुर, मोहित अग्रवाल, कमल गोयन्का आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें