Priyanka Gandhi addressed a jansabha in Unchahar Raebareli.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


प्रियंका गांधी ने बुधवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के उमरान में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान मोदी सरकार पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के लोग विकास, महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करते। कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आपको राशन का अधिकार दिया इसलिए आपको राशन मिल रहा है।

कांग्रेस ने मनेरगा योजना में 100 दिन के रोजगार का अधिकार दिया। प्रियंका ने कहा कि देश का गरीब किसान फसल के लिए, अपनी बेटी की शादी और बच्चों की शिक्षा के लिए कर्ज लेता है। किसान कर्ज नहीं भर पाता है। मोदी किसान का कर्ज माफ करने के बजाय 16 लाख करोड़ रुपए उद्योगपतियों का माफ कर दिया।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- चार चरणों के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में, मोदी की विदाई तय

ये भी पढ़ें – ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, प्रियंका गांधी ने दी श्रद्घांजलि, बोलीं- हम उन्हें हमेशा आदर से याद करेंगे

लखीमपुर खीरी में काले कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहा था। मंत्री के बेटे ने किसानों पर कार चढ़ा दी। किसानों की मौत हुई लेकिन मोदी जी ने किसानों से बात करने की जरूरत नहीं समझी। मोदी कभी मंच से नीचे उतरकर आप से नमस्ते भी नहीं करेंगे। मोदी जी दिन भर मे तीन बार कपड़े बदलते हैं। इतना महिलाएं भी नहीं बदलती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें