Priyanka Gandhi: My salute to all my Congress colleagues, you were harassed but you did not bow down, did not

प्रियंका गांधी वाड्रा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का सलाम किया।  प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर यूपी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लिखा..

“यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुक़दमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नज़रबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे। 

मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया। आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है- कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की क़ीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।”

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *