Priyanka Gandhi removed from the post of UP in-charge before Lok Sabha elections, responsibility given to Avin

Priyanka Gandhi
– फोटो : Social Media

विस्तार


कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश प्रभारी पद पर प्रियंका गांधी की जगह अब नागपुर निवासी अविनाश पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी है। अविनाश अभी झारखंड के प्रभारी हैं। इसे आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टि से अहम माना जा रहा है। फिलहाल प्रियंका गांधी को अभी कोई घोषित जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा होने के बाद से ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद पर निगाहें लगी थीं। प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले यूपी की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी कांग्रेस के हाथ सिर्फ रायबरेली सीट लगी। इसी तरह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पार्टी के विधायकों की संख्या सात से घटकर दो पर आ गई।

विधानसभा चुनाव के बााद से ही प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश से दूरी बना ली थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश प्रभारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। शनिवार को महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से कई प्रदेशों के प्रभारियों की घोषणा की गई। इसमें महाराष्ट्र के नागपुर निवासी अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह विधान सभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के घोषणा पत्र कमेटी के प्रभारी रह चुके हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *