
1 of 6
– फोटो : amar ujala
सेवानिवृत्त पीजीआई कर्मी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बेटी जब थाइलैंड में थी तो सात जनवरी को आखिरी बार बात हुई थी। हालांकि, वो कैमरे पर सामने नहीं आई थी। बेटी की हत्या के सात घंटे पहले आशीष ने एक वीडियो भेजा था। 36 सेकंड के वीडियो में प्रियंका के आखिरी शब्द थे… यहां सच्चे प्यार करने वालों की कद्र नहीं होती।
सत्यनारायण शर्मा का आरोप है कि घूमने फिरने वाले माहौल में प्रियंका ने ऐसा क्यों बोला था? पुलिस को इसकी छानबीन करनी चाहिए। कहा, प्रियंका ने जान बूझकर ये लाइन बोली थीं। वह एक संदेश देना चाहती थी कि उसके साथ ठीक नहीं हो रहा है। वीडियो में प्रियंका के बेटे का मसाज कराया जा रहा है, जिसमें पति-पत्नी नजर नहीं आ रहे हैं।
प्रियंका के घरवालों ने आशीष पर लगाए आरोप

2 of 6
आरोपी डॉ. आशीष श्रीवास्तव।
– फोटो : amar ujala
प्रियंका के घरवालों का कहना है कि आशीष का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आशीष युवती को लेकर दुधवा घूमने गया था। इस दौरान प्रियंका की आईडी से छेड़छाड़ कर युवती को वहां ठहराया था। इसकी जानकारी प्रियंका को हो गई थी। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ था। प्रियंका की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के बाद आशीष की ओर से भी क्रॉस केस दर्ज कराया गया था।
थाइलैंड के होटल में हो गई थी मौत… ये है पूरा मामला

3 of 6
प्रियंका शर्मा की थाईलैंड के एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनके डॉक्टर पति आशीष श्रीवास्तव उन्हें व बेटे प्रियांश (03) को लेकर चार जनवरी को थाईलैंड गए थे। सेक्टर 16 बी वृंदावन योजना में रहने वाले प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आशीष ने उन्हें आठ जनवरी को तड़के तीन बजे फोन कर प्रियंका के बाथटब में डूबने से मौत की सूचना दी थी। आशीष 10 जनवरी को बेटे के साथ देश लौट आया था। पीजीआई थाने की पुलिस उरई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर छानबीन कर रही है।
प्रियंका और आशीष के पिता में हुई कहासुनी

4 of 6
प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा।
– फोटो : amar ujala
सत्यनारायण का कहना है कि बेटी की मौत की खबर मिलने पर उन्होंने आशीष के पिता राधा रमण श्रीवास्तव को फोन किया। आरोप है कि घटना के बारे में पूछने पर राधा रमण भड़क गए। बोलने लगे कि सारा खर्चा मैं कर रहा हूं, तुम क्या कर रहे हो। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि बेटी की मौत पर ससुराल वाले रुपये खर्च होने की बात कर रहे हैं। आशीष के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थे।
डॉक्टर पति ने बाथटब में डूबन से मौत की बात दोहराई… पुलिस को दिया बयान

5 of 6
– फोटो : अमर उजाला।
थाईलैंड से प्रियंका शर्मा का शव मंगलवार रात अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। पीजीआई पुलिस ने भी मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मंगलवार को इंस्पेक्टर ने प्रियंका के पति आरोपी डॉ. आशीष श्रीवास्तव से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। आरोपी ने बाथटब में डूबने से ही मौत होने की बात दोहराई है।