Procession taken out with nine great resolutions

गौरीगंज के बाबूगंज सगरा से निकली शोभायात्रा में शामिल मौनी स्वामी व अन्य। 
– फोटो : आयोजक

अमेठी सिटी। गौरीगंज के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम में नवरात्र में नौ दिन तक विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। धार्मिक अनुष्ठान से पहले सोमवार को नौ संकल्प के साथ निकली भव्य कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्तिमय संगीत व नारों के बीच गौरीगंज कस्बे का भ्रमण किया। कलशयात्रा अमेठी मार्ग स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में समाप्त हुई।

चैत्र रामनवमी को लेकर सगरा पीठाधीश्वर और हिंदू धर्म गुरु मौनी महाराज की मौजूदगी में बाबूगंज सगरा आश्रम नौ दिन तक भक्तों के आस्था का केंद्र बना रहेगा। आश्रम परिसर में नौ दिन तक कथा, प्रवचन, हवन-पूजन के साथ रुद्राभिषेक समेत विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इससे पहले सोमवार को बाबूगंज सगरा पीठ से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते हुए बाबूगंज, बनी, काजीपट्टी, रामपुर कुडवा, बरनाटीकर होते हुए गौरीगंज कस्बा पहुंचे। वहां भ्रमण करने के बाद अमेठी मार्ग स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शोभयात्रा का समापन हुआ।

मौनी स्वामी ने कहा कि नवरात्र के मौके पर नौ महासंकल्प के साथ शोभायात्रा निकाली गई है। इसमें संकल्प लिया गया है कि गौ हत्या बंद हो, भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो, गंगा का अविरल प्रभाव हो, काशी और मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण हो, वंदे मातरम का साथ सम्मान हो, भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, आतंकवाद व अराजकता का विनाश हो, राष्ट्रभक्ति राम भक्त गौ भक्त गंगा भक्ति मातृ पितृ भक्त पुत्र पुत्री का कल्याण हो, राष्ट्र के धर्म रक्षा के लिए हिंदू जनसंख्या का विस्तार हो, विद्या बुद्धि बल संस्कार चरित्र आदर्श सेवा और श्रद्धा युक्त हिंदू समाज का निर्माण हो। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *