
प्रो. रामगोपाल यादव
– फोटो : ANI
विस्तार
उप चुनाव में भाजपा के धर्म का ढोल फट गया। यह बात रविवार को सैफई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल ने कही। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले चुनावों में भाजपा सूपड़ा साफ होना तय है। कहा कि भाजपा का फूट का राज को जनता समझने लगी है। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा केवल दो ही जीत सकी है।
11 सीटें हारे हैं। यह इस बात का संकेत है कि हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव हो रहा है। अन्य राज्यों में भी जल्दी चुनाव होने वाले हैं, हर जगह बीजेपी चुनाव हार रही है। कहा है कि भाजपा का जो धर्म का ढोल फट गया है। धार्मिक स्थल बद्रीनाथ से लेकर रामेश्वरम तक बीजेपी हारी है। अब किसी भी राज्य में बीजेपी चुनाव नहीं जीत सकेगी। दावा किया कि एक रिपोर्ट में पिछले पांच साल में देश भर में बिना कानून के 16 हजार मकान तोड़े गए हैं। हजारों लोग रोते रहे कई मंदिर और मस्जिद भी तोड़ दिए गए हैं।