Prof. Ram Gopal Yadav support Rahul Gandhi blackbox statement, said- EVMs can be hacked

प्रो. रामगोपाल यादव
– फोटो : ANI

विस्तार


ईवीएम हैक की जा सकती है। यह बात सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने एलन मस्क की टिप्पणी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए बयान के पक्ष में कही। उन्होंने कहा कि एलन मस्क ने जब कहा कि ईवीएम हैक की जा सकती है तो मतलब की जा सकती है।

एलन मस्क से बड़ा कोई भी टेक्नीशियन नहीं है। जिसका ट्विटर है, जो दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी का मालिक है। जब वह कहता है ईवीएम हैक हो सकती है और उसमें डाटा फीड किया जा सकता है तो जो हमारे यहां लोगों को संदेह था। वो सही है और इसलिए हम लोग पहले से भी कहते आए हैं कि ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से वोट पड़ने चाहिए। दुनिया में जहां लोगों ने पहले ईवीएम चलाई। वह बंद की और फिर बैलेट पेपर से ही चुनाव होता है। कहा कि अमेरिका, यूके, जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी वैलेट पेपर से चुनाव होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *