Prof. Ram Gopal Yadavs attack on BJP, said Democracy is taking its last breaths in the country

प्रो. रामगोपाल यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि देश में इस समय लोकतंत्र कहां है। इस वक्त लोकतंत्र देश में अंतिम सांस ले रहा है। चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि अभी तीन सप्ताह के अंदर भारत की संसद के भीतर कुछ ऐसे कानून बना दिए गए हैं।

छात्रों, नेताओं और सार्वजनिक रूप से बात करने वाला कोई व्यक्ति हो उसको बहुत सावधान रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब इस तरह के कानून बनने लगेंगे सरकार की आलोचना होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक स्थिति और आर्थिक संप्रभुता पर अब सवाल खड़ा करेगा, तो उसके खिलाफ देशद्रोह के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने विश्व मुद्रा कोष की रिपोर्ट के चर्चा करते हुए कहा है कि श्रीलंका की आर्थिक स्थिति किसी से छुपी नहीं है। भारत भी इस दिशा की ओर लगातार बढ़ता चला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोट के लिए विदेश से उधार लेकर 80 करोड़ लोगों को खाना खिलाते रहेंगे, उसका रिजल्ट नहीं कुछ आएगा तो देश दिवालिया तो हो ही जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *