अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। नगर निगम में कुछ माह पहले कार्यवाहक सफाई हवलदार बनाए गए 18 कर्मचारियों का मामला विवादों में घिर गया। निगम प्रशासन दोबारा इनकी पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ करने की तैयारी में है। अब इन कर्मचारियों को पांच सदस्यीय कमेटी के सामने दोबारा से इंटरव्यू देना होगा।

तत्कालीन नगर आयुक्त पुलकित गर्ग के कार्यकाल के दौरान नगर निगम प्रशासन ने 18 सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति देते हुए उनको सफाई हवलदार बना दिया था। यह पदोन्नति महज सफाई निरीक्षकों की संस्तुति के आधार पर कर दी गई। अब 12 सफाई हवलदारों के पद रिक्त होने पर निगम प्रशासन ने कुछ दिन पहले अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बनी पांच सदस्यीय कमेटी के जरिये प्रक्रिया आरंभ की। कमेटी में अपर नगर आयुक्त मो. कमर समेत लेखाकार, वरिष्ठ लेखा परीक्षक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट शामिल किए गए। मंगलवार को इनकी पदोन्नति के लिए इंटरव्यू कराए गए लेकिन, सफाई यूनियन नेताओं ने इस प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए।

अब निगम प्रशासन ने पहले पदोन्नत हो चुके सभी 18 कार्यवाहक सफाई हवलदारों के लिए इंटरव्यू कराने का फैसला किया है। निगम अफसरों के मुताबिक इंटरव्यू पास करने वाले ही कार्यवाहक सफाई हवलदार का काम कर सकेंगे, जबकि असफल होने वाले वापस मूल पद पर भेज दिए जाएंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. धीरेंद्र गुप्ता के मुताबिक जल्द ही इंटरव्यू की तिथि तय की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें