Protested against removal of Baba Saheb's picture Bhante beat him badly case filed

भंते ने युवक को पीटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में औलिया रोड स्थित बुद्ध विहार के मुख्य द्वार पर लगे भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों को हटाकर भंते सिद्धांत बोधि ने अपने फोटो लगा दिए। इसका विरोध करने पर भंते ने आंबेडकर अनुयायी की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर शोभायात्रा के दौरान युवक से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में पीड़ित ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।

औलिया रोड निवासी प्रदीप कुमार ने कहा है कि बौद्ध विहार, औलिया रोड के दोनों मुख्य गेटों पर बाबा साहब (डॉ. बीआर आंबेडकर) के फोटो लगे हुए थे। आरोप है कि भंते सिद्धांत बोधि ने वह फोटो हटाकर अपने फोटो लगा दिए।

उसने भंते से बाबा साहब के फोटो हटाने का विरोध किया। इस पर भंते ने धमकाया। आरोप है कि 23 मई की शाम को बुद्ध जयंती शोभायात्रा का औलिया रोड पर आगमन हुआ। भंते ने मंच पर चढ़कर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने पर भंते भाग निकले।

प्रदीप का कहना है कि भंते ने आंबेडकर अनुयायियों की भावनाओं को आहत किया। भंते की मारपीट और गाली गलौज का वीडियो भी वायरल हो गया। इस मामले में भंते के खिलाफ थाना रकाबगंज में मामला दर्ज किया गया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *