PTS head constable died in an accident on Lucknow Varanasi national highway.

सुजीत कुमार झा
– फोटो : amar ujala

विस्तार


पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के हेड कांस्टेबल को लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में उसे साथी पुलिसकर्मी राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने शव को सुरक्षित रखवाया है। वहीं, पीटीएस अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दे दी है। 

कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर अमहट में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार झा (52) चंदौली जिले के बबुरी थाना अंतर्गत भटवली गांव के मूल निवासी थे। वे 16 नवंबर 2023 को पीटीएस में तैनात हुए थे। बुधवार सुबह वे कुछ घरेलू सामान लेने के लिए जैसे ही सेंटर से निकले हाईवे पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। बड़ी संख्या में पीटीएस स्टाफ ने वहां पहुंचकर उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें – यूपी में उपचुनाव: ‘इंडिया’ टूटेगा या बचेगा? इन दो राज्यों में मिलेंगी सीटें तो ही कांग्रेस को हिस्सा देगी सपा

ये भी पढ़ें – आकाश आनंद की वापसी को लेकर संशय बरकरार… मायावती के इस फैसले के बाद साधी चुप्पी; सक्रियता भी हुई कम

उधर, लंभुआ और कोतवाली देहात पुलिस ने ट्रक को लंभुआ के करीब पकड़ लिया जिसे बंधुआ कला थाने की पुलिस ले गई। इस घटना से मृत हेड कांस्टेबल के परिवार में मातम छा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *