{“_id”:”6727b5d962d4d013aa012da3″,”slug”:”pulled-the-girl-out-of-the-house-molested-her-tore-her-clothes-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126556-2024-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: घर से खींच कर युवती से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में आरोपियों ने युवती को घर से खींच कर छेड़छाड़ की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। चीख पुकार सुनकर बचाने आए पिता और भाई को आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने पहली अक्तूबर को आरोपी निहाल, गौतम, जालिम और साथियों के खिलाफ शिकायत दी थी। शनिवार की शाम को उक्त शिकायत के संबंध में मोहल्ले के संभ्रांत लोगों के बीच बातचीत चल रही थी। तभी जालिम वाल्मीकि, निहाल, गौतम, सचिन वाल्मीकि और उसके साथियों ने युवती को घर के बाहर खींच लिया। युवती को खींच कर अपने घर की ओर ले गए और कपड़े फाड़ दिए। चीखने पर आरोपी ने गला दबाने की कोशिश की। जब पिता और भाई बचाने के लिए गया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का मेडिकल कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
