www.a2znewsup.com जिला रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरई जालौन ) जालौन जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र दिनांक 05 जनवरी 2024 द्वारा पूर्वदशम (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का 14 जनवरी तक मिला अवसर – अनुसूचित जाति/जनजाति, सामान्य / पिछड़ा वर्ग और अस्वच्छ पेशे से जुड़े परिवारों के छात्रों को मिलेगा लाभ लखनऊ, 6 जनवरी 2024 पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9 व 10) के लाभ से कोई भी पात्र वचित न रहें, इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने छात्रों को आवेदन के लिए 7 दिन का और मौका दिया है। विभाग ने चौथी बार पोर्टल खोलकर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 2 जनवरी से बढ़ाकर 14 जनवरी 2024 कर दी है। इसके लिए 8 जनवरी को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। बता दें कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति में कक्षा 9 व 10 के अनुसूचित जाति के छात्रों को रुपए 3500/- छात्रवृत्ति दी जाएगी। किसी भी आय सीमा के स्वच्छकारों, विशेष सफाई कार्य से जुड़े परिवारों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। वहीं दशमोत्तर कक्षाओं में पढ़ रहे सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र 10 जनवरी तक एवं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्र 31 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। अतः शैक्षिक सत्र 2023-24 पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 के अन्तर्गत जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं तथा छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वह उपरोक्त समयावधि के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, यदि उक्त समयावधि में छात्र/छात्
