Pushpanjali Hospital gives new life to patient by performing complex hip surgery

पुष्पांजलि की फोटो आगरा के लिए 



आगरा। पुष्पांजलि हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल शर्मा ने एक जटिल कूल्हे की सर्जरी सफलतापूर्वक की है। इस सर्जरी से आगरा के खदोंली निवासी राजकुमार (30) को नया जीवन मिला है, जो पेड़ से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राजकुमार के कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। उनके हाथ-पैरों में सुन्नता भी आ गई थी। परिजनों के अनुसार उन्होंने कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई खास राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डॉ. अनिल शर्मा से संपर्क किया। डॉ. शर्मा ने मरीज की गहन जांच के बाद सर्जरी का निर्णय लिया। सर्जरी सफल रही और अब राजकुमार की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। डॉ. शर्मा ने बताया कि समय पर सही उपचार और सर्जरी के कारण मरीज को नया जीवन मिल सका। मरीज राजकुमार और उनके परिजनों ने डॉ. अनिल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।


Trending Videos

पुष्पांजलि की फोटो आगरा के लिए 

पुष्पांजलि की फोटो आगरा के लिए 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें