संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 24 Aug 2024 02:47 AM IST

Queues forming since morning for amendment in Aadhaar card

Trending Videos



गंजडुंडवारा। नगर के डाक घर में बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए अभिभावकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई अभिभावक 10-15 दिन से लगातार डाकखाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक आधार अपडेट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने डीएम से आधार केंद्र बढ़वाने की मांग की है। आधार अपडेट कराने तथा संशोधन के लिए डाक घर में लगने वाली लंबी कतारें और असमर्थता के कारण बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान हैं। इस समस्या के कारण बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। आधार कार्ड का नंबर लगाने के लिए उन्हें सुबह से ही आधार केंद्र के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। सुबह 5-6 बजे ही लोग अपने बच्चों को लेकर डाकघर के बाहर आ जाते हैं। इसके बाद लाइन में लगकर डाकघर के खुलने का इंतजार करते हैं। फिर अपने आधार कार्ड में संशोधन कराते हैं। रामकिशोर ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई पहले ही बहुत महत्वपूर्ण है और इस प्रक्रिया में इतना समय और ऊर्जा लगने से हम सभी बहुत परेशान हैं। इनके साथ ही अन्य अभिभावकों ने भी जिलाधिकारी मेधा रूपम से कस्बा में आधार कार्ड केंद्र बढ़वाने की मांग की है। ताकि लोगों को अपने बच्चों के साथ सुबह से ही कतार में लगकर परेशानी न उठानी पड़े।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *