Rae Bareli: Congress workers camped outside the strong room, alert and monitoring in two shifts

पंडाल लगाकर दिन और रात हो रही निगरानी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 मतदान के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक टीम ने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा जमा लिया है। इसके लिए दो शिफ्ट में ड्यूटी भी बांटी गई है। रायबरेली में कांग्रेस कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा बलों के हवाले है, लेकिन कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं पर अधिक भरोसा है। कहीं कोई चूक न हो, इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर खाट लगा ली है। हाल यह है कि चार कार्यकर्ता पूरी रात जागकर स्ट्रांग रूम पर नजर रख रहे हैं। भीषण गर्मी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर पंडाल लगा रखा है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यह पहरा हाईकमान के निर्देश पर दिया जा रहा है।

टीमों से ली जा रही रिपोर्ट

कांग्रेस का चुनाव प्रबंधन देख रही टीम ने मतदान के बाद हर बूथ से रिपोर्ट लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस आईटी सेल में इस पर हर दिन गहन मंथन हो रहा है। उसी के मुताबिक जोड़-घटना किया जा रहा है। रिपोर्ट के लिए अलग से टीम बनाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *