Rae Bareli: Returning from school, the magic train entered the pond, a dozen students got injured, villagers

वैन को जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 सलोन-मानिकपुर मार्ग स्थित झपट्टी का पुरवा गांव के समीप सिटीजन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। छात्र-छात्राओं की चीख पुकार मचाने पर ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में एक छात्रा को गम्भीर चोट आई है। जबकि पांच को मामूली चोट आने पर निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। 

Trending Videos

शनिवार दोपहर सिटीजन इंटर कालेज में छुट्टी होने पर मैजिक चालक प्रभास कुमार हाई स्कूल के छात्र अंकित यादव, प्रियांशु, आदर्श, आदित्य, विनीत सिंह व कक्षा 11 की छात्रा रिया समेत लगभग आठ छात्र-छात्राओं को लेकर रसूलपुर की तरफ  जा रहा था।स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सलोन से रसूलपुर की तरफ  जा रही मैजिक की गति काफी तेज थी। 

झपट्टी का पुरवा गांव के समीप अचानक मैजिक अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे तालाब में पलट गई। मैजिक में बैठे छात्र-छात्राओं के शोर मचाने पर लोग मदद के लिए दौड़े और सभी को वाहन से बाहर निकाला।  हादसे में  कक्षा ११ की छात्रा रिया के पैर में गम्भीर चोट आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को मामूली चोट आईं, जिनका उपचार कर दिया गया। सिटीजन इंटर कालेज के प्रबंधक राकेश शुक्ला ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें