A child killed in lalganj in raebareli.

घटना से परेशान परिवारीजन।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गांव में बुधवार की सुबह लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे का शव पुलिस ने घर से महज 50 मीटर दूरी पर पड़ोस के ही एक घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं पुलिस हत्यारोपित पड़ोस के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक सानिध्य उर्फ आयुष तिवारी (10) पुत्र संतोष तिवारी निवासी गजबासौदा जिला विदिशा, मध्य प्रदेश एक सप्ताह पहले अपनी मां रूपाली तिवारी के साथ अपने नाना कृष्ण कुमार उर्फ पुत्तू मिश्रा के घर सैमसी आया था। बुधवार को सुबह नौ बजे खेलने की बात कहकर घर से निकला जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू की। देर रात पुलिस के घरों की तलाशी भी ली। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की और बाद में बच्चे के शव को पड़ोस के ही गंगाशरण मिश्रा के सुनसान घर से बरामद कर लिया। बच्चे की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई थी। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे मिले।

हत्या आरोपियों ने बच्चे के मुंह पर अंडरवियर बांध रखा था। हादसे के बाद मां रूपाली, पिता संतोष, नानी शशि मिश्रा और नाना कृष्ण कुमार मिश्रा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि गांव के ही युवक आशुतोष अवस्थी को हिरासत में लिया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *