A bus hits a bike two died and two injured in Raebareli.

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रायबरेली जिले के नरपतगंज से निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसा सोमवार की देर रात भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनहेरू गांव के पास का है। जहां निमंत्रण कर के वापस अपने घर लौट रहे एक ही बाइक पर सवार चार लोगों को बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे अभिषेक (25) पुत्र सुरजीत निवासी सिद्धौर थाना जगतपुर व अनिल कुमार (24) पुत्र राम आसरे निवासी पुरे मिश्रन का पुरवा थाना भदोखर की मौके पर मौत हो गई।

बाइक सवार दो अन्य युवक अश्विनी (26) व अमन (24) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है।

दो युवकों की हुई मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बाइक में टक्कर मारने के बाद बस चालक बस लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार बस चालक की तलाश शुरू की। एक युवक हेलमेट पहने हुए था। जो घटनास्थल पर मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें