
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दहेज के लिए गर्भवती को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने दो बच्चों के साथ गदागंज थाने पर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि पति के साथ भी मारपीट की जाती है।
मनिहार गर्वी निवासी जासमीन पत्नी शमशाद का आरोप है कि उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व हुई है तभी से उसके सास, ससुर, देवर एवं नंद दहेज के लिए परेशान करते हैं जबकि उसका पति मूक-बधिर है। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट करते हैं।
सोमवार को सुबह गदागंज थाने फरियाद लेकर पहुंची विवाहिता ने आप बीती बताई है। महिला का कहना है कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं सास-ससुर उसे दहेज की मांग करते हैं। मांग न पूरी होने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
सोमवार को सुबह उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। बीचबचाव करने आए पति के साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
