यूपी के रायबरेली में बाइकों की भिड़ंत के बाद दो लोगों में मारपीट हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव के चौराहे की है। 

Trending Videos

मूल रूप से उन्नाव जिले के मौरावां के दीरपालगंज निवासी शैलेंद्र कुमार शनिवार शाम अपनी बहन के ननद के घर पूरा गुरबक्शगंज शादी समारोह में जा रहे थे। इचौली गांव के चौराहे पर किसी युवक की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे बाइक टकराई वह युवक भी उन्नाव का रहने वाला निकला।

इसके बाद उन्नाव जिले के ही रहने वाले सिंहन खेड़ा निवासी राजकुमार से शैलेंद्र की मारपीट हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शैलेंद्र को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में परिवार के लोगों ने शैलेंद्र की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *