यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को मदरसे के मौलाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डीह क्षेत्र के उत्तरी पाठक मजरे बिरनावा गांव निवासी मौलाना मुर्तजा की हत्या हुई है। वह पूरे जालिम गांव स्थित मदरसा में मौलाना थे। बताया गया कि वह अपनी बेटी को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रोखा के निकट पिलहा ऊसर के पास चार बाइकों पर सवार सात लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद गोली मारकर फरार हो गए। उनकी बेटी ने किसी तरह जान बचाई। सूत्र बताते हैं कि मौलाना का गांव के कुछ लोगों से कुछ समय पहले खड़ंजा लगवाने के संबंध में विवाद हुआ था।
