यूपी के रायबरेली में गदागंज चौराहे पर मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे बाइक सवारों को मोरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वह ईंट-भट्ठे पर काम करने जा रहे थे।
मृतक की पहचान अमन पुत्र राजकुमार, निवासी खलार बेला गुसुसी, थाना भदोखर के रूप में हुई है। वहीं सतेंद्र पुत्र अवधेश, निवासी तिवारी का पुरवा, थाना जगतपुर और जगदीश निवासी हरदी टीकर, जगतपुर घायल हैं। थाना प्रभारी मोहम्मद मुकरिम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलो को अस्पताल भेजा गया है।