अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish

Updated Thu, 22 May 2025 10:51 AM IST

रायबरेली में पुलिस व पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हो गए। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है।


Raebareli: Two cattle smugglers arrested in police encounter, were going to slaughter cows

मुठभेड़ में घायल हुए पशु तस्कर।
– फोटो : amar ujala


loader



विस्तार


गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे पशु तस्करों से सलोन कोतवाली पुलिस की रात में मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में दोनों  बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  के पीछे स्थित एक तलाब के समीप दोनों बदमाश गौकशी करने जा रहे थे।

Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही दोनों पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की घेराबंदी और जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए गए। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान शाहबान पुत्र रिजवान निवासी थाना महारजगंज और दिलशाद पुत्र सफीक निवासी अत्तानगर सलोन के रुप में हुई है।

आरोपियों के पास से पशुओं को काटने के औजार और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि पुलिस की जवाबी कार्यवाही से दोनों बदमाश घायल है जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *