Raebareli: Villages and fields flooded with water in Unchahar.

शारदा नहर की पटरी कटने से खेतों में भरा पानी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


शारदा सहायक नहर की प्रतापगढ़ ब्रांच रोहनिया ब्लाक के गौसपुर गांव के पास पटरी कट गई। नहर का पानी लगभग 50 बीघा खेतों में भर गया है। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और नहर बांधने की नाकाम कोशिश की। ग्रामीणों की माने तो नहर की सफाई नहीं कराई गई है जिसके चलते नहर कटी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है लेकिन अभी सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया है।

Trending Videos

शारदा सहायक नहर मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास बने टेल से इलाहबाद व प्रतापगढ़ ब्रांच के रूम में दो भागों में बंट जाती है। प्रतापगढ़ ब्रांच रोहनिया ब्लाक के रायपुर, गौसपुर, हनुमानगंज, रसूलपुर होकर प्रतापगढ़ जिले में पहुंचती है। शुक्रवार की भोर में नहर की दाहिनी पटरी कट गई। नहर का पानी गांव के समीप पहुंचा तो किसानों को इसकी जानकारी हुई।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह गांव वालों के साथ मौके पर आए और बल्ली व पुआल के सहारे नहर बंधवाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के चलते नहर नहीं बंधी। नहर का पानी खेतों में रहा है। समय रहते नहर न बंधी तो पानी आसपास के गांवों में पहुंच जाएगा। वहीं, एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि सिंचाईं खंड प्रतापगढ़ को सूचना दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *