Rahul Gandhi reached Chandpa after reading the letter from daughter father

बिटिया के घर पहुंचे सांसद राहुल गांधी
– फोटो : संवाद

विस्तार


लोकसभा में नेता सदन व कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी 12 दिसंबर के अचानक हाथरस पहुंचने से प्रदेश का सियासी पारा गर्मा गया। वह चार साल पहले हुए चंदपा क्षेत्र के बिटिया प्रकरण में पीड़ित परिजनों से मिले और करीब 40 मिनट तक उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की, उसके बाद वह लौट गए। गत दो जुलाई को उन्हें बिटिया के पिता ने पत्र लिखा था और न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। 

Trending Videos

देर शाम उन्होंने मीडिया देर शाम उन्होंने अपने एक्स एकाउंट से एक पोस्ट की, जिसमें कहा है कि बिटिया के परिजनों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है, वह डर के साये में रह रहा है। यह घटना भाजपा के दलितों पर अत्याचार की सच्चाई है। राहुल गांधी की इस मुलाकात के बाद यह प्रकरण फिर से तूल पकड़ता दिख रहा है। 

एक्स पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि हाथरस जाकर चार साल पहले हुई शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ित परिवार से मिला। इस दौरान परिवार ने जो बातें बताईं उसने मुंझे झकझोर दिया है। परिवार के सदस्य स्वतंत्र रूप से कहीं आ-जा नहीं सकते हैं, उन्हें हर समय बंदूक और कैमरों की निगरानी में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उनसे जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। न तो सरकारी नौकरी दी गई और न ही उन्हें किसी दूसरी जगह घर देकर शिफ्ट करने का वादा पूरा किया गया है। 

पीड़ित परिवार को न्याय देने के बजाय, सरकार उन पर तरह-तरह से अत्याचार कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस परिवार की हताशा और निराशा भाजपा द्वारा दलितों के ऊपर किए जा रहे अत्याचार की सच्चाई को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस परिवार को यूं ही इनके हाल पर रहने को मजबूर नहीं होने देंगे। इन्हें न्याय दिलाने के लिए हम पूरी ताक़त के साथ लड़ेंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *