कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सुल्तानपुर के मोची रामचेत को जूता-चप्पल बनाने की सामग्री भेजी है और कहा कि आप इससे अपना व्यापार शुरू कीजिए। सोमवार को उनकी दुकान पर सामग्री लेकर पहुंचे लोगों ने रामचेत को बताया कि ये सामग्री राहुल गांधी ने भेजवाई है। इस सामान से वह अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं।

व्यापार शुरू करने में कोई दिक्कत न आए इसके लिए राहुल गांधी ने कच्चे माल के साथ ही छोटी-छोटी मशीनें भी भेजवाई हैं। सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें चमड़ा, लेदरपेस्ट, धागा, सुई और शोल के साथ-साथ कई अन्य सामान भी भेजी है। जैसे ही आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई रामचेत की दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई। 

ये भी पढ़ें – 69000 शिक्षक भर्ती मामला: धरने के दौरान एक अभ्यर्थी को आया हार्ट अटैक, सिविल अस्पताल ने किया रेफर

ये भी पढ़ें – सीएम योगी का बड़ा एलान: अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती, दो लाख सरकारी नौकरी भी

बीते दिनों एक मुकदमे के सिलसिले में राहुल गांधी सुल्तानपुर आए थे तभी वह रामचेत की दुकान पर गए थे और एक जूता भी सिला था तब से रामचेत चर्चा में आ गए हैं।

राहुल गांधी ने कई बार उनका जिक्र अपने भाषणों में किया है। मुलाकात के बाद राहुल ने रामचेत को एक जूता सिलने की मशीन भी भेजी थी। वहीं, रामचेत ने भी जूते बनाकर राहुल गांधी को भेजा था जिसे पहनकर राहुल गांधी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस दौरान उन्होंने रामचेत के काम की तारीफ भी की थी। अब सोमवार को राहुल गांधी ने फिर से रामचेत के लिए सामान भेजा।




Trending Videos

राहुल गांधी ने जिस जूते को सिला था उसकी कीमत लाखों में लगी लेकिन रामचेत ने उसे बेचने से मना कर दिय था। कहा था कि इसे नहीं बेचेंगे।


राहुल गांधी ने रामचेत को ये सामग्री भेजी है जिसमें जूते के शोल, लेदर शीट और सिलने का सामान शामिल है।


बीते दिनों एक कार्यक्रम के सिलसिले में प्रयागराज आए राहुल गांधी ने रामचेत की तारीफ में कहा था कि उनके पास एक ऐसा हुनर है जो बहुत कम लोगों के पास होता है। उन्होंने उनके काम की तारीफ की थी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *