Raid on information about misuse of subsidized urea

अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग की सूचना पर एक प्लाईवुड प्रतिष्ठान में जांच करते अधिकारी। स्रोतः प्

मैनपुरी। अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग की सूचना पर कृषि विभाग, प्रशासन की टीम ने सोमवार सुबह कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। हालांकि कहीं भी अनुदानित यूरिया का इस्तेमाल नहीं पाया गया।

Trending Videos

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र व अन्य अधिकारियों की एक टीम डीएम के आदेश पर वार्निश, वीनियर सीट, प्लाईवुड आदि के उद्योग प्रतिष्ठानों पर छापामारी के लिए पहुंची। कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कहीं भी अनुदानित यूरिया का प्रयोग नहीं पाया गया। उपायुक्त उद्योग ने सचेत किया कि इस प्रकार के यूरिया का इस्तेमाल किसी ने किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग नियमित रूप से जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें