– सिविल लाइन क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर पिछले एक वर्ष से चल रहा था सेंटर, रजिस्ट्रेशन भी नहीं
-महिला कर्मी से गलत काम करने की शिकायत पर हुई थी कार्रवाई, दवाएं, किताब, क्रीम, परफ्यूम समेत कई सामग्री जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के बीचोबीच रेलवे स्टेशन के पास चल रहे स्पा सेंटर में महिला मसाज कर्मी की शिकायत पर पुलिस व प्रशासन ने छापा मारा। मौके पर केन्या व बरेली की दो युवतियां मिलीं। ये भी मसाज कर्मी के रूप में करीब दो महीने से काम कर रही थीं। पुलिस को मौके पर दवाओं समेत आपत्तिजनक सामग्रियां भी मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। कर्मचारी रजिस्ट्रेशन समेत जरूरी दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सेंटर में मौजूद मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया है।
सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास शास्त्री चौराहा तिकोनिया माल सड़क स्थित तीन मंजिला मकान में प्रथम तल पर करीब एक वर्ष से होप डायमंड स्पा एंड सेलून सेंटर चल रहा है। रविवार की दोपहर स्पा सेंटर में काम करने वालीं कानपुर के सिविल लाइन क्षेत्र की युवती शहर कोतवाली पहुंची। यहां शिकायत करने पर मामला महिला सशक्तिकरण टीम के पास पहुंचा।
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अभय नारायण राय, कोतवाली, सिविल लाइन और महिला थाना पुलिस पहुंच गई। टीम के आने से पहले ही संचालक सीतापुर निवासी विशाल मिश्रा फरार हो गया। मौके पर सीतापुर निवासी शिवरतन मिश्रा और तीन युवतियां मिलीं। इनमें एक केन्या, दो बरेली के प्रेम नगर और बारादरी की युवती मिली।
चार कमरे थे, पुलिस चेक करने पर वहां कोई मौजूद नहीं था। छानबीन करने पर टीम को कुछ आपत्तिजनक दवाइयां, किताबें, क्रीम, रजिस्टर आदि सामग्री भी मिलीं। पुलिस ने इन सामग्रियों के साथ डीवीआर को भी जब्त कर लिया है। चारों स्पा महिला कर्मियों को पुलिस वन स्टाप सेंटर ले आई है। मैनेजर भी हिरासत में लिया गया है। सीओ ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला मसाज कर्मी की तहरीर पर पुलिस आरोपित संचालक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मौके पर मिली दवाओं की जांच की
