{“_id”:”66bd20aa440ded172a0c8ff6″,”slug”:”raids-on-eight-establishments-seven-child-laborers-caught-orai-news-c-224-1-ka11004-118516-2024-08-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: आठ प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, सात बाल श्रमिक पकड़े”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Raids on eight establishments, seven child laborers caught

Trending Videos



जालौन। बाल श्रम रोकने के लिए श्रम विभाग की टीम ने छापामारी की। छापामारी के दौरान टीम को आठ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम करते हुए सात बाल श्रमिक मिले। बाल श्रमिक मिलने पर व्यापारियों को नोटिस थमाकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।

Trending Videos

बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा व रामवृक्ष के नेतृत्व में एएचटीयू टीम प्रभारी द्वारिकानाथ तिवारी, जन साहस से पंचम सिंह, सुरजीत सिंह की टीम ने बाल श्रम रोकने के लिए नगर में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने झंडा चौराहा के पास से एक मिठाई की दुकान, सब्जी मंडी के पास से इलेक्ट्रिकल की दुकान, छोटी माता मंदिर के पास जूता चप्पल की दुकान आदि समेत आठ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम को सात बाल श्रमिक काम करते हुए मिले। टीम ने काम करते मिले बाल श्रमिकों से पूछताछ की और उनकी डिटेल से संबंधित प्रपत्र भरे। टीम ने बाल श्रम करते मिले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को बाल श्रमिकों से काम कराने के लिए कारण बताओ नोटिस थमाया है। साथ ही एक सप्ताह में नोटिस का जवाब देने को कहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि आठ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सात बाल श्रमिक काम करते हुए मिले हैं। संचालकों को नोटिस दिया गया है। नोटिस के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें