
रद्द हुईं कई ट्रेनें।
– फोटो : istock
विस्तार
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर-लखनऊ एवं रोजा-सीतापुर रेलखंड के रोजा स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के चलते पांच अगस्त तक नॉन इंटरलाकिंग होगी, जिससे लखनऊ जं.-काठगोदाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 15043 लखनऊ -काठगोदाम एक्सप्रेस चार अगस्त तक, 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस पांच अगस्त तक, 15904 चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चार अगस्त तक, 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो अगस्त को, 15119 वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस चार अगस्त तक, 15129 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस पांच अगस्त तक, 13257 दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस एक से चार अगस्त, 13258 आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस दो से पांच अगस्त, 15011 लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक से छह अगस्त, 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 30 जुलाई से चार अगस्त तक कैंसिल रहेंगी।
इसी तरह 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त, 15127 बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त, 15128 नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त, 22453 लखनऊ मेरठ राज्यरानी 31 जुलाई से पांच अगस्त, 22454 मेरठ लखनऊ राज्यरानी एक से छह अगस्त, 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त, 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त, 14307 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त, 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त तक रद्द रहेंगी।
12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ चार व पांच अगस्त, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ तीन व चार अगस्त, 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस एक से चार अगस्त, 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 29 जुलाई से एक अगस्त, 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस दो अगस्त, 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन अगस्त, 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस चार अगस्त, 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस छह अगस्त, 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस दो अगस्त को कैंसिल रहेगी।