वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए दर्शन की नई व्यवस्था की गई है। इस नई व्यवस्था से मंदिर में भक्तों को बांके बिहारी के दर्शन बेहद ही सुगमता के साथ हुए। 

 


Railings have been installed in the square behind the Shri Banke Bihari Temple

बांकेबिहारी मंदिर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


श्री बांकेबिहारी मंदिर में मेरठ की एजेंसी ने प्रवेश द्वार तीन से रेलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। मंदिर में मेरठ की कार्यदायी संस्था द्वारा बृहस्पतिवार को रातभर रेलिंग लगाने का कार्य किया गया। प्रवेश द्वार तीन से लेकर मंदिर के पीछे के चौक से होकर मुख्य चौक के ढलान तक रेलिंग लगाई गई। शनिवार को खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर लगाई गई रेलिंग में से होकर मंदिर के चौक तक पहुंचे श्रद्धालुओं ने नई व्यवस्था की सराहना की।

Trending Videos



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *