
प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : iStock
विस्तार
गंगा-सतलुज, दून एक्सप्रेस समेत अयोध्या रूट की 15 ट्रेनें 23 से 31 अक्तूबर तक बदले रूट से चलेंगी। यह बदलाव अयोध्या से दर्शननगर रेलवे स्टेशन के बीच इंटरलॉकिंग कार्य के कारण होगा। वहीं, मऊ-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस 29 अक्तूबर को रास्ते में 90 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि धनबाद-फिरोजपुर कैंट गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 23 से 30 अक्तूबर तक, टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस 23, 25 व 30 को, गुवाहाटी-ओखा द्वारिका एक्सप्रेस 23 व 30 को, कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस 25 को, अमृतसर न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 27 को परिवर्तित मार्ग वाराणसी जंक्शन, जंघई, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, योगनगरी-ऋषिकेश हावड़ा-दून एक्सप्रेस 23 व 30 को, हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश 28 व 30 को, फिरोजपुर-कैंट धनबाद गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 23 व 30 को, कोटा पटना एक्सप्रेस वाया अयोध्या 29 को जंघई व वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें – यूपी रोडवेज की इन बसों का किराया होगा दस फीसदी कम, बसों का रखरखाव करेंगी आउटसोर्स एजेंसियां
ये भी पढ़ें – दीपावली का तोहफा: यूपी के 1.54 करोड़ लोगों को भेजे जाएंगे 660 रुपये, कैबिनेट से जल्द पास होगा प्रस्ताव
इंदौर-पटना एक्सप्रेस 28 को, फरक्का एक्सप्रेस 24, 26, 27 व 29 को परिवर्तित मार्ग लखनऊ, सुल्तानपुर, जफराबाद, वाराणसी जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। अजमेर-किशनगंज गरीबनवाज एक्सप्रेस 23, 24, 26 व 30 को आजमगढ़ के रास्ते चलेगी।
अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 23, 25, 28 व 30 को, उदयपुर सिटी-गुवाहाटी एसी स्पेशल ट्रेन 25 को बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, छपरा के रास्ते चलेगी। गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस वाया अयोध्या 24 व 31 को गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है।
