परिचालन कारणों से निरस्त की गईं छह पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिछले दिनों इज्जतनगर रेल मंडल ने सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए 55311 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर, 55309 लालकुआं-काशीपुर पैसेंजर, 55305 काशीपुर-रामनगर पैसेंजर, 55306 रामनगर-काशीपुर पैसेंजर, 55310 काशीपुर-लालकुआं पैसेंजर और 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस को 31 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया था। 

Trending Videos

पैसेंजर गाड़ियों के निरस्त होने के बाद नियमित गाड़ियों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। अब इन गाड़ियों का संचालन एक जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। इन गाड़ियों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। 

बिहार ट्रेन हादसे का असर: लंबी दूरी की सात गाड़ियां दूसरे दिन भी डायवर्ट, दो निरस्त

बिहार-झारखंड की सीमा पर रविवार को मालगाड़ी डिरेल होने के बाद रेल 12 घंटे तक बाधित रहने के कारण बरेली से गुजरने वाली लंबी दूरी की सात गाड़ियां सोमवार को भी डायवर्ट और दो निरस्त करनी पड़ी। रविवार को बिहार-झारखंड की सीमा पर सीमेंट भरी मालगाड़ी पुल पर डिरेल होने से 10 डिब्बे नदी में गिर गए थे। इसका असर सोमवार को भी दिखा। 

बरेली से हावड़ा, मालदा की ओर जाने-आने वाली गाड़ियां प्रभावित रहीं। इस दौरान 15005-06 हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। 13020-19 बाघ एक्सप्रेस को बरौनी स्टेशन से ही डायवर्ट कर दिया गया। 15006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 30 दिसंबर को भी निरस्त रहेगी। इसके अलावा 20503 राजधानी एक्सप्रेस, 12332-31 हिमगिरी एक्सप्रेस, 13152-51 कोलकाता एक्सप्रेस भी मालगाड़ी हादसे के कारण प्रभावित हुई हैं। रेल लाइन को क्लियर करने का काम तेजी से चल रहा है। मंगलवार सुबह तक सभी गाड़ियों का संचालन सामान्य हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें