पांच साल के बाद 54356-55 बरेली-बांदीकुई पैसेंजर का नियमित संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार रात 54356 बरेली-बांदीकुई पैसेंजर निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से रात 9:15 बजे चलने के बाद 3:03 घंटे की देरी से शनिवार दोपहर 12:53 बजे बांदीकुई पहुंची। शनिवार को 54355 बांदीकुई-बरेली पैसेंजर दोपहर 5:45 बजे बांदीकुई से छूटी। यह गाड़ी रविवार सुबह 6:55 बजे बरेली पहुंची। 

Trending Videos


रेलवे के आंकड़ों के अनुसार दो दिन में 1860 यात्री अप-डाउन गाड़ी में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट खरीद चुके हैं। बरेली-बांदीकुई पैसेंजर का संचालन कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। अनाक्षित श्रेणी की यह गाड़ी 55 स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए 418 किलोमीटर दूरी तय करती है। ऐसे में लंबे समय से ट्रेन के नियमित संचालन की मांग की जा रही थी। रविवार रात ट्रेन का बरेली से चलने के बाद बिशारतगंज, आंवला, चंदौसी समेत कई स्थानों पर स्वागत किया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *