{“_id”:”67840672de4870e79a0efb55″,”slug”:”shreedhaam-7-to-sachakhand-eksapres-17-ghante-deree-se-chal-rahee-mathura-news-c-369-1-mt11008-123574-2025-01-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Railway News: श्रीधाम सात तो सचखंड एक्सप्रेस 17 घंटे देरी से चली, इन गाड़ियों की भी बिगड़ी चाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ट्रेन कोहरा – फोटो : ANI
विस्तार
मथुरा जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि सचखंड एक्सप्रेस 17 घंटे, कलिंग उत्कल दो घंटे, झेलम एक्सप्रेस 4 घंटे, महाकौशल दो घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 7 घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस 3 घंटे, हीराकुंड सुपरफास्ट 5 घंटे, पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे, पाताल कोट 5 घंटे देरी से चल रही हैं।
Trending Videos
इसके अलावा एक दर्जन ट्रेनें भी एक से 3 घंटे स्टेशन पहुंच रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान होते रहे। उधर, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्री घर से ट्रेनों की जानकारी लेकर ही निकलें, स्टेशन पर इंतजार में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में उनको बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में हो रही परेशानी
कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान हैं। ठंड के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्री अधिक परेशान दिखे। यात्री विनोद कुमार, सुदीप यादव, श्याम लाल, दिनेश आदि ने बताया कि स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर कोहरे के कारण ट्रेन लेट होना बताया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।