Railway passengers going home on Diwali must read this news list of special trains see time

ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। आगरा से साबरमती (गुजरात) और राजकोट-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें 24 अक्तूबर से शुरू हो गईं।

गाड़ी संख्या (09445-09446) साबरमती-लखनऊ त्योहार स्पेशल गाड़ी 24 अक्तूबर को प्रत्येक बुधवार को शुरू हो गई। लखनऊ से यह प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। इसके दोनों ओर से 5-5 फेरे होंगे। साबरमती से चलने वाली ट्रेन महसाणा, आबू रोड, मारवाड़, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर होकर आगरा फोर्ट पहुंचेगी। यहां से टूंडला, कानपुर होकर लखनऊ पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 09597-09598-राजकोट-गोरखपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 अक्तूबर से शुरू हो गया। राजकोट से प्रत्येक बुधवार को यह गाड़ी संचालित होगी। दोनों ओर से 5-5 फेरे होंगे। यह गाड़ी राजकोट, मेहसाणा, आबू रोड, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर होकर आगरा फोर्ट पहुंचेगी। जहां से टूंडला, इटावा, उन्नाव, लकनऊ होकर गोरखपुर पहुंचेगी। 

ये भी पढ़ें –  होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू…हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *