Railway workers reunited a lost child with his parents



loader

Trending Videos

झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने बिछड़े बच्चे को उसके परिवार से मिलाया। झांसी रेलवे स्टेशन पर तीन वर्षीय बालक एकांश अपने माता-पिता से बिछड़ गया। यह बच्चा स्टेशन के मुख्य द्वार पर रोते हुए टिकट निरीक्षक राजेंद्र पाल एवं शालिनी धुरिया को मिला। इसके बाद उसके माता-पिता की तलाश शुरू हुई। प्लेटफार्म पर घोषणा कराई गई। थोड़ी देर बाद बच्चे के माता-पिता हेड टीसी ऑफिस पहुंचे, जहां बालक को सकुशल उन्हें सुपुर्द किया गया। मां ने बताया कि वह दूध लेने के लिए गई थी। उसका बालक पीछे-पीछे आकर बिछड़ गया। यात्री झांसी से बड़नेरा जाने के लिए गोंडवाना एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें